{"_id":"6afb00fa2b2ddba99f0bd2f6","slug":"irregularities-found-in-special-inspection-drive-of-school-buses-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-5988-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: स्कूली बसों के विशेष निरीक्षण अभियान में मिलीं अनियमितताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: स्कूली बसों के विशेष निरीक्षण अभियान में मिलीं अनियमितताएं
विज्ञापन
रोशनाबाद। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिले में सोमवार को स्कूली वाहनों और यात्री बसों का एक सप्ताह का विशेष निरीक्षण अभियान शुरू किया गया। यह अभियान जिला जज और प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र दत्त के आदेश पर नवोदय चौक रोशनाबाद से शुरू हुआ। प्राधिकरण की सचिव सिमरजीत कौर के नेतृत्व में परिवहन और पुलिस विभाग ने चेकिंग के दौरान संयुक्त रूप से कार्रवाई की।
अभियान के पहले ही दिन सुबह स्कूली बसों का निरीक्षण किया गया। बसों में प्राथमिक उपचार किट, सीसीटीवी कैमरे और अन्य आवश्यक उपकरणों की जांच हुई। इनमें अधिकांश बसों में अनियमितताएं पाई गईं। इन अनियमितताओं के संबंध में परिवहन विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
सचिव सिमरजीत कौर ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारी, रिटेनर अधिवक्ता और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नशा मुक्ति और विधिक जागरूकता शिविर
जिले के कई स्कूलों में नशा मुक्ति अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर भी आयोजित किए गए। पैनल अधिवक्ताओं और अधिकार मित्रों ने इन शिविरों का संचालन किया। बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों और उसकी रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली निशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी बताया गया।