फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two JCB machines engaged in illegal mining were sealed

अवैध खनन में जुटी दो जेसीबी मशीनों को किया सील

Wed, 15 Jul 2020 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two JCB machines engaged in illegal mining were sealed
क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ आखिर प्रशासन की नींद टूट ही गई। एसडीएम कुश्म चौहान ने मंगलवार रात बिशनपुर कुंडी, पुरानी कुंडी, टांडा भागमल और भोगपुर में अवैध खनन के खिलाफ छापामार अभियान चलाया। इस दौरान प्रशासन की टीम ने दो जेसीबी को मौके पर पकड़ लिया। दोनों जेसीबी को सीज कर पुलिस के हवाले कर दिया। खनन करने वाले भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

मालूम हो कि क्षेत्र में कई स्थानों पर जमकर अवैध खनन किया जा रहा है। खनन माफिया चांदी काट रहा है और सरकार को राजस्व का चूना लग रहा। अमर उजाला ने 14 जुलाई के अंक में अवैध खनन की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी कुश्म चौहान मंगलवार रात को खनन के खिलाफ अभियान चलाया। बताया जाता है कि प्रशासन की छापामार अभियान का माफिया को पता चल गया और कई लोग भागने में सफल रहे। इस दौरान प्रशासन की टीम के हत्थे दो जेसीबी चढ़ गई। यह अवैध खनन करने में लगी हुई थी। एसडीएम कुश्म चौहान ने बताया कि एंटी माइनिंग टीम के चार कर्मचारियों को लापरवाही भी सामने आई है। चारों कर्मचारियों को हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

माफिया से सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत
खनन के इस खेल में माफिया के साथ राजस्व विभाग और पुलिस की सांठगांठ भी सामने आती रही है। बताया जा रहा है कि गंगा और बाण गंगा में इन लोगों की मिलीभगत से खनन का खेल चल रहा था। इतना ही नहीं कई बार यही लोग छापामार कार्रवाई से पहले माफिया को सूचना दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed