फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Authority Chairman inspected madrasas.

Haridwar News: बिना मान्यता धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों पर गिरेगी गाज

Thu, 24 Sep 2026 07:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Authority Chairman inspected madrasas.
- अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण अध्यक्ष ने किया मदरसों का निरीक्षण, दी सख्त चेतावनी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने बहादराबाद ब्लॉक के मदरसों का निरीक्षण किया। उन्होंने बिना मान्यता धार्मिक शिक्षा संचालित कर रहे संस्थानों को एक सप्ताह के भीतर मान्यता लेने की चेतावनी दी है। ऐसा न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण में मदरसा इस्लामिया तालीमुल कुरान और फलाहे दारैन मॉडर्न स्कूल पाए गए। इनके पास शिक्षा विभाग की मान्यता थी, पर प्राधिकरण की नहीं। इन संस्थानों को प्राधिकरण से आवश्यक मान्यता प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। गढ़मीरपुर और दादूपुर गोविंदपुर क्षेत्र के अन्य मदरसों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। बंद हो चुके संस्थानों के बच्चों को अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में स्थानांतरित करने की जानकारी ली गई। एक संस्था ने स्वेच्छा से अपनी मान्यता सरेंडर की। दूसरी संस्था ने शिक्षा विभाग में मान्यता के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के तहत हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। उन्हें मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की कार्रवाई बच्चों के शैक्षिक अधिकार और उनके बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए है। अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को आधुनिक और तकनीकी शिक्षा व्यवस्था से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed