फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two arrested with 150 injections of drugs and one thousand capsules

नशीले 150 इंजेक्शन, एक हजार कैप्सूल के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 22 Jun 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with 150 injections of drugs and one thousand capsules
सिडकुल पुलिस की गिरफ्त में नशीली दवा बेचने के आरोपी । - फोटो : HARIDWAR
नशे के इंजेक्शनों की खेप के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूचना मिलने पर औषधि निरीक्षक मौके पर पहुंचीं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक थाने पर तैनात उप निरीक्षक अर्जुन सिंह क्षेत्र में गश्त पर थे। राजा बिस्कुट चौक पर पहुंचे तो मुखबिर ने बताया कि दो युवक गत्ते की पेटियों में नशीली दवाएं लेकर डैंसो चौक पर आने वाले हैं। सूचना पर एसआई अर्जुन सिंह ने ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती को भी सूचना देकर मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में दो युवक आते हुए दिखाई दिए जो एक मेडिकल स्टोर पर सप्लाई देने के लिए जा रहे थे। पुलिस टीम ने दोनों युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

युवकों के पास मौजूद पेटियों की तलाशी ली गई तो उनमें नशीली दवाएं थीं। उसमें 150 इंजेक्शन और एक हजार कैप्सूल बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राहुल निवासी गंगोह सहारनपुर और दिनेश कुमार निवासी गांव मुंडेट थाना भवन शामली बताया। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि आरोपी दवाओं का लाइसेंस नहीं दिखा सके। थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed