फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two and a half years, according to the Centre sought

कांग्रेस ने केंद्र से मांगा ढाई साल का हिसाब

Sat, 10 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 10 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से ढाई साल के कार्यकाल का हिसाब मांगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यकाल देश के विकास के लिए काले अध्याय की तरह है। किशोर उपाध्याय शनिवार को हरिद्वार महानगर कांग्रेस की ओर से निकाली गई ‘नरेंद्र मोदी जवाब दो, भाजपा हिसाब दो’ पदयात्रा को हरकी पैड़ी पर संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


शहीद पार्क से महानगर अध्यक्ष अशुंल श्रीकुंज के नेतृत्व में शुरू हुई यह पदयात्रा हरकी पैड़ी पर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा झूठे वायदे करके सत्ता में तो आ गई, लेकिन एक भी वायदा पूरा नहीं किया। 15 लाख खाते में आने और करोड़ों युवाओं को नौकरी दिलाने जैसे लुभावने वायदे हवाई साबित हुए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने न केवल जनता को बल्कि मां गंगा को भी छला है। देश की जनता ऐसी झूठी सरकार को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में राज्य के लोग इस छल कपट का जवाब देंगे।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने मोदी सरकार को जुमलों की सरकार और प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर सफल बताया। दर्जाधारी मंत्री ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि महज ढाई साल के मोदी सरकार के कार्यकाल में ही लोगों को विकास कराने वाले और झूठे वायदे करने वालों का अंतर पता चल गया है। पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार और संजय पालीवाल ने भी मोदी सरकार को विफल बताया। सीएम के पूर्व ओएसडी पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि भाजपा का फासिस्ट चेहरा केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली में भी साफ नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी सरकार की विफलताओं और हरीश रावत सरकार की सफलताओं का प्रचार करेंगे। पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने हरीश रावत को देश का सबसे सफल मुख्यमंत्री बताया। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष रामविशाल देव, कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष  संतोष चौहान, महिला महानगर कांग्रेस की अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, तरुण नैयर, भारत तनेजा, आशीष चौधरी, लक्ष्मण सिंह पुंडीव्र, छम्मन पीरजी, यशवंत सैनी, अशोक उपाध्याय, कैलाश प्रधान,  नईम कुरैशी, मकबूल कुरैशी, महेश राणा, पूनम भगत, शाहनवाज मंसूरी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल रहे।


मिटी दूरियां, एक साथ आए कांग्रेसी
हरिद्वार। कांग्रेस में कई दिनों से दिखाई दे रही गुटबाजी शनिवार को आयोजित रैली में काफी हद तक मिटती दिखाई दी। पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार भी इस रैली में अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। गौरतलब है कि विगत चार सितंबर को हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता बूथ सम्मेलन और अम्बरीष क़ुमार की ओर से आयोजित इंदिरा गांधी स्मृति सम्मेलन को लेकर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई थी।  किशोर उपाध्याय ने अंबरीष कुमार के सम्मेलन में जाने से इंकार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed