फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two agents arrested with ganja worth six lakhs

छह लाख के गांजे के साथ दो कमीशन एजेंट गिरफ्तार

Mon, 30 Aug 2021 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two agents arrested with ganja worth six lakhs
हरिद्वार। पुलिस ने छह लाख रुपये की कीमत के 15 किलो गांजे के साथ दो कमीशन एजेंट को गिरफ्तार किया है। वहीं गांजे की सप्लाई देने वाले वांछित की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह के मुुताबिक ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बाहरी व्यक्तियों के अवैध गांजा लेकर अलग-अलग स्थानों पर बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश उपाध्याय के पर्यवेक्षण में गठित टीम में रेल चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार को रविवार रात सूचना मिली कि दो व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध गांजा लेकर आने वाले हैं। इसके बाद लालपुल के पास चेकिंग शुरू कर दी गई। चेकिंग के दौरान एक बाइक पर पुलिस को दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। आरोपियों के पास प्लास्टिक का बोरा भी था।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर आरोपी बाइक को घूमाकर वापस भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। बोरे के तलाशी में गांजा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सोमपाल निवासी गांव ढक्का, थाना नौशाबा सादात जिला अमरोहा व भुवनेश उर्फ शानू निवासी कस्बा टुंडला जिला फिरोजाबाद हाल निवासी रावली महदूद सिड़कुल बताया। आरोपियों ने बताया कि गांजे को वह कमीशन पर ज्वालापुर क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए आए थे। यह गांजा रोशनाबाद निवासी शौकीन ने दिया था। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में छह लाख रुपये के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed