{"_id":"684dc02ffaf1f298ed04248b","slug":"two-accused-roaming-around-trying-to-circulate-fake-notes-arrested-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-134216-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नकली नोटों को चलाने की फिराक में घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नकली नोटों को चलाने की फिराक में घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में नकली नोटों को चलाने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 17 हजार 700 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। नोट 500 और 100-100 के हैं। दोनों आरोपी नकली नोटों को बाजार में खपाने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों की कार को भी जब्त कर लिया है। कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, कोतवाल रितेश शाह की अगुवाई में सप्तऋषि चौकी प्रभारी आशीष नेगी टीम के साथ शुक्रवार शाम चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान नीलकंठ ढाबे के पास खड़ी एक सफेद रंग की कार के पास दो युवक संदिग्ध हालत में खड़े मिले। पुलिस को देखते ही दोनों युवक घबरा गए और हड़बड़ी में कार में बैठने की कोशिश करने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ करते हुए तलाशी लेने पर दोनों के पास से नकली नोट मिले, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी गौरव निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद हरियाणा के पास 500-500 के कुल 15 नोट बरामद हुए हैं, जिन पर एक ही सीरियल नंबर छपा था। दूसरे आरोपी प्रिंस निवासी विकास कुंज लोनी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के पास से 100-100 के 102 नकली नोट मिले हैं। पूछताछ में गौरव ने बताया कि नकली नोटों को चलाने के लिए वह कार का इस्तेमाल कर रहा था। वह और प्रिंस विभिन्न स्थानों पर घूमकर इन नकली नोटों को बाजार में खपाने की फिराक में थे। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।