फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Tubewell line damaged, running water

ट्यूबवेल की लाइन क्षतिग्रस्त, सड़क पर बह रहा पानी

Mon, 18 Jul 2022 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tubewell line damaged, running water
लालढांग से रसूलपुर जाने वाले मार्ग पर जमा कीचड़। - फोटो : HARIDWAR
ग्राम रसूलपुर में कई माह से सिंचाई के ट्यूबवेल की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है। पानी सड़क पर बह रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी लाइन की मरम्मत नहीं की गई। जल्द समस्या दूर न होने पर ग्रामीणों ने तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रसूलपुरगोट गांव के मार्ग पर ट्यूबवेल की लाइन से पानी बहने से कीचड़ हो गया है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों के सामने समस्या खड़ी हो रही है। लालढांग को जोड़ने वाले इस मार्ग पर रात को लौटते समय अंधेरा होने से ग्रामीणों के कीचड़ में रपटकर घायल होने का खतरा बना रहता है। समाजसेवी पंकज चमोली और ग्रामीण राकेश बिष्ट, वीर सिंहतड़ियाल, वीरेंद्र तड़ियाल, संजू जोशी, रोहित राणा ने बताया कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पर्याप्त मात्रा में पानी खेतों में नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

नलकूप विभाग के अधिकारियों को कई बार क्षतिग्रस्त लाइन के बारे में अवगत कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एक सप्ताह में लाइन ठीक न हुई तो नलकूप खंड हरिद्वार के अधिशासी अभियंता के खिलाफ प्रदर्शन कर नलकूप नंबर सात पर तालाबंदी की जाएगी। नलकूप खंड की अवर अभियंता प्रियंका उपाध्याय ने बताया कि ट्यूबवेल की लाइन को जल्द ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed