सीएम को काले झंडे दिखाने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश जमदग्नि के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के आगमन पर उन्हें काले झंडे दिखाने का प्रयास किया। वह ललतारौ पुल स्थित वाल्मीकि चौक पर काले झंडे लेकर खड़े रहे। लेकिन भारी पुलिस फोर्स ने मुख्यमंत्री आने से पहले उन्हें वहा से हटा दिया। इसके बाद भाजपाइयों ने शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री के जाने के समय फिर झंडे दिखाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें लाठी फटकार वहां से भगा दिया। सांसद प्रतिनिधि अभिषेक गौड़ ने कहा कि अर्द्घकुंभ मेले के कार्यों में घोटाला और बंदरबांट हो रही है। अधूरे कार्य पड़े है और विकास कार्यों में लूट खसोट हो रही है। इस मौके पर संजय त्रिवाल, विनोद मिश्रा, राहुल शर्मा, चंद्रकांत पांडे, अनिरुद्ध भाटी, रवि जैसल, विपिन गोस्वामी, रोहित शुक्ला, नीशू, भरत शर्मा आदि शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर भाजपा पदाधिकारियों ने अर्द्घकुंभ में स्वास्थ्य की व्यवस्था लड़खड़ाने और लाइटिंग व्यवस्था में घोटाले का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत आगमन पर विरोध जताया। उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी विवि के हेलीपैड पर पहुंचकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल के द्वारा वहां तक न जाने पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। मंडल अध्यक्ष प्रदीप कालरा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि किशन बजाज ने कहा कि अर्द्घकुंभ के अस्पतालों में डाक्टर नहीं है और जो है भी तो बीएएमएस के है। ऐसे में श्रद्घालुओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। इस मौके पर बृजेश चौधरी, सुंदर शर्मा, बसंत अरोड़ा, विनित जोली आदि शामिल हुए।
-------------------------