फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Truck crushes young man riding motorcycle, death

Haridwar News: ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचला, मौत

Fri, 19 Jul 2024 12:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Truck crushes young man riding motorcycle, death
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार युवक को एक ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की देर शाम राजा अतुल निवासी ग्राम रायपुर दरेड़ा बहादराबाद कंपनी से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहा था। राजा बिस्कुट चौक के पास पहुंचते ही अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोगों भारी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed