{"_id":"49ce5ad3fa69303201ed4d602213cee3","slug":"tree-cut-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम का बाग साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम का बाग साफ
अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार
Updated Tue, 04 Feb 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लगातार आम के हरे पेड़ों का कटान हो रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की ओर से सुध नहीं ली जा रही है। रविवार की रात एकबार फिर आम के 45 पेड़ों पर आरियां चला दी गई, जिससे अधिकारी अंजान रहे। जानकारी मिलने पर जिला उद्यान अधिकारी मंगलवार को टीम भेजकर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार रात बहादराबाद शमशान घाट के पास आम के बाग का सफाया कर दिया गया है। बाग में 45 आम के पेड़ थे, जहां अब पत्ते और ठूंठ ही नजर आ रहे हैं। पूर्व में भी बहादराबाद में बाग काटने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन उद्यान विभाग की ओर से जुर्माना लगाकर मामला रफा-दफा कर दिया गया।
विज्ञापन
महज दो बाग स्वामियों पर ही मुकदमा दर्ज किया गया था। वर्ष 2013 में भी जिले में बाग कटने की घटनाआें में बहादराबाद क्षेत्र अव्वल रहा है। लोगों का कहना है कि यदि जिले में ऐसे ही बाग कटते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब हरिद्वार जिले में बागों की जगह कंकरीट के जंगल ही नजर आएंगे।
विज्ञापन