फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Treatment of sub health centers will be done from 1.5 crores

डेढ़ करोड़ से होगा उप स्वास्थ्य केंद्रों का उपचार

Wed, 16 Mar 2022 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Treatment of sub health centers will be done from 1.5 crores
अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे ग्रामीण क्षेत्रों के उप स्वास्थ्य केंद्रों का डेढ़ करोड़ रुपये से जीर्णोद्धार किया जाएगा। इससे अब गर्मी और बरसात में स्वास्थ्य कर्मचारियों को केंद्रों पर बैठकर स्वास्थ्य संबंधी कार्य करने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा सेवाएं दी जाती हैं। इसी के साथ ही ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण की निर्भरता उप स्वास्थ्य केंद्रों पर होती है। उप स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों को टीके लगाए जाते हैं। जागरूकता और स्वास्थ्य अभियानों को भी इन्हीं केंद्रों से गति दी जाती है। पर जनपद के 165 उप स्वास्थ्य केंद्रों में से अधिकांश की हालत खस्ता है। किसी की बारिश में छत टपकती है तो किसी से प्लास्टर गिरता रहता है।
विज्ञापन

अब उप स्वास्थ्य केंद्रों की दशा सुधारने के लिए एक करोड़ 45 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इस बजट से जर्जर हो चुके 145 उप स्वास्थ्य केंद्रों की मरम्मत कर नए रूप दिया जाएगा। प्रत्येक केंद्र का जीर्णोद्धार करने के लिए एक-एक लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना में 20 केंद्र नहीं किए शामिल
जीर्णोद्धार करने में 20 ऐसे केंद्रों को शामिल नहीं किया गया है, जो किराये के भवनों या फिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे हैं। क्योंकि किराये के भवन में पैसा खर्च करने की अनुमति नहीं होती है। वहीं, सीएचसी में चलने वाले उपस्वास्थ्य केंद्रों की हालत सही है।

उप स्वास्थ्य केंद्रों की मरम्मतीकरण कर उन्हें अच्छा ढंग से बैठने योग्य बनाने के लिए बजट जारी कर दिया गया है। उप स्वास्थ्य केंद्रों नए रंग-रूप में किया जा जाएगा।
- डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह, सीएमओ हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed