{"_id":"b2fabbd2a947a12b39fa9b7cc026ea91","slug":"travels-agency-owner-surrender-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेवल्स एजेंसी मालिक ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेवल्स एजेंसी मालिक ने किया आत्मसमर्पण
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के हरिद्वार दौरे के नाम पर चौपहिया वाहन के फर्जी बिल पेश कर भुगतान लेनेे के मामले में आरोपी टूर एंड ट्रेवल्स का मालिक ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया। इसके अलावा दूसरी ट्रेवल्स एजेंसी की मालिकन ने भी कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के कई अफसर भी एसआईएस (विशेष जांच प्रकोष्ठ) की जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन
पिछले वर्ष 19 फरवरी को सीएमओ सुषमा गुप्ता ने इस संबंध में सिडकुल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि वर्ष 2011-2012 में पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक के हरिद्वार दौरे के दौरान कई चौपहिया वाहन किराये पर लेने के नाम पर एक लाख, 58 हजार की धनराशि का भुगतान हुआ। यह भुगतान मैसर्स उनियाल टूर एंड ट्रेवल्स (पंडितवाड़ी देहरादून) एवं मैसर्स काला टूर एंड ट्रेवल्स (धर्मपुर, मोथरोवाला देहरादून) के नाम किया गया था। सीएमओ के मुकदमा दर्ज कराने के बाद मामले की जांच एसआईएस को सौंपी गई थी। विवेचनाधिकारी जवाहर सिंह राठौर ने मामले में वांछित उनियाल टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक सुशील उनियाल की गिरफ्तारी का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर 18 जनवरी को अदालत में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया। अब दूसरे टूर एंड ट्रेवल्स की संचालिका उसकी पत्नी ज्योतिबाला की गिरफ्तारी के भी प्रयास जारी हैं। इस बीच उसने भी कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया हुआ है। पुलिस की जांच में हरिद्वार के स्वास्थ्य विभाग के कई अफसर नप सकते हैं जिनकी फर्जी बिल का भुगतान कराने में संलिप्तता का पता चल रहा है। जांच अधिकारी जवाहर सिंह राठौर ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच चल रही है।
विज्ञापन