{"_id":"626ff5779472d42dea61228f","slug":"travel-season-begins-now-remembers-of-parking-haridwar-news-drn4106373186","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा सीजन शुरू, अब आई पार्किंग की याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा सीजन शुरू, अब आई पार्किंग की याद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी में पार्किंग सबसे बड़ी समस्या है। गर्मी के साथ चारधाम यात्रा सीजन आज से शुरू हो रहा है। स्थानीय प्रशासन को ऐन वक्त पार्किंग की याद आई और जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में हरिद्वार शहर व रुड़की में पार्किंग बनाए जाने को लेकर समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने मौजूदा पार्किंग और संभावित पार्किंग विकसित किए जाने को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। कहा कि जल्द से जल्द पार्किंग के लिए संभावित स्थलों का चयन किया जाए।
सोमवार को कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में एचआरडीए सचिव उत्तम सिंह चौहान ने कहा कि तहसील कैंपस हरिद्वार, चौपाटी बाजार रुड़की, तहसील परिसर रुड़की में रोडवेज बस अड्डे के सामने, भगत सिंह चौक के पीछे, पुराना रानीपुर मोड़ से टिबड़ी मार्ग पर, ललतारो पार्क और ललतारो ब्रिज से चंडी चौक को जाने वाले मार्ग पर पार्किंग की व्यवस्था प्रस्तावित है। चौपाटी बाजार रुड़की में पार्किंग विकसित किए जाने को लेकर डीएम ने दो दिन में प्रस्ताव मांगा है। जिलाधिकारी ने शिवमूर्ति के पास घोड़ा अस्पताल के पास नगर निगम की भूमि पर पार्किंग विकसित करने, नगर निगम एरिया में रोड पर पार्किंग विकसित करने, भगत सिंह चौक से ज्वालापुर की ओर पार्किंग की व्यवस्था करने और दुकानदारों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने पर विस्तृत चर्चा की।
विनय शंकर पांडेय ने कहा कि जहां-जहां पार्किंग विकसित करने की संभावनाएं हैं ऐसे स्थलों को चिह्नित किया जाए। जिस किसी विभाग के अधीन चिह्नित स्थल हैं उनके प्रमुखों को जिला प्रशासन की ओर से पत्र भेजा जाए। चिह्नित भूमि पर जहां अतिक्रमण है उसे हटवाया जाए। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की अंशुल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसडीएम पूरन सिंह राणा, एई एचआरडीए पंकज पाठक एवं डीएस रावत समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।