फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Trainee doctors are standing on the movement

गुरुकुल में मरीज हलकान तो ऋषिकुल में मिली राहत

Thu, 28 Apr 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Trainee doctors are standing on the movement
स्टाईपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर धरना देते गुरुकुल आयुर्वेदिक विद्यालय के प्रशिक्षु डाक्टर । - फोटो : HARIDWAR
स्टाईपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर गुरुकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय में प्रशिक्षु डॉक्टरों की ओर से गेट पर ताला लगाने से मरीज हलकान रहे। जबकि ऋषिकुल में मुख्य गेट का ताला खुले रहने से मरीजों ने राहत की सांस ली। आज ऋषिकुल और गुरुकुल के छात्रों का एक साथ ऋषिकुल कॉलेज में बड़ा आंदोलन करने का एलान है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रशिक्षु डॉक्टरों ने कुलपति सुनील कुमार जोशी से वार्ता के बाद ऋषिकुल के प्रशिक्षु डॉक्टरों ने मुख्य गेट समेत अन्य गेटों और ओपीडी के ताले खोल दिए थे। जिससे बृहस्पतिवार को भी गेट खुले रहने से मरीज उपचार कराने के लिए कॉलेज में जाते रहे। हालांकि, छात्र धरने पर डटे हुए हैं। लेकिन गुरुकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के छात्रों ने सुबह आठ बजे ही मेन गेट पर ताला जड़ दिया। अंदर से गेट बंद करके छात्र धरना-प्रदर्शन करते रहे। इसके कारण कॉलेज स्टॉफ और मरीज अंदर प्रवेश नहीं कर सके।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि सरकार आयुर्वेद का अपमान करने पर लगी हुई है। एक तरफ सरकार की ओर से आयुर्वेद को बढ़ावा दिए जाने की बात कही जा रही है। दूसरी तरफ आयुर्वेद के प्रशिक्षु डॉक्टरों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जिसे किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा। 12 बजे के बाद ही छात्रों की ओर से छोटा गेट खोला गया। तब जाकर मरीज और कॉलेज के स्टाफ के लोग अंदर पहुंचे। इस मौके पर मोहित सैनी, आकांक्षा भट्ट, भूमिका, जीत, सचिन, अंकित, मानषी, रींपि, अमन, हिमांशु, शुभम, आदित्य, जीत, शिवानी, भूमिका, शीतल, किरण, निर्मला, रिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed