फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Traffic stopped due to failure of damaged report

क्षतिग्रस्त रपटे की मरम्मत न होने से आवागमन बंद

Tue, 04 Aug 2020 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Traffic stopped due to failure of damaged report
सुखरासा के निकट पथरी रोह नदी पर क्षतिग्रस्त रपटा - फोटो : HARIDWAR
सुखरासा के निकट पथरी रोह नदी के क्षतिग्रस्त रपटे की अभी तक मरम्मत नहीं हो सकी है। ऐसे में यहां बड़े वाहनों की आवाजाही बंद है। पथरी रोह नदी में पानी आने से एकड़ और सुखरासा के निकट दोनों रपटे क्षतिग्रस्त हो गए थे। दोनों रपटों पर आवागमन बंद हो गया था। गांव एकड़ के निकट पथरी रोह नदी के क्षतिग्रस्त रपटे पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इस रपटे से दुपहिया वाहनों का आवागमन तो शुरू हो गया है, लेकिन अभी चौपहिया वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में वाहन चालकों को लंबी दूरी तय कर हरिद्वार-लक्सर मार्ग से आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फेरूपुर से बहादराबाद के अलावा पदार्था में बाबा रामदेव के फूड पार्क में हजारों लोग इन दोनों रपटों से होकर आवागमन करते हैं। सुखरासा और एकड़ के लोगों के खेत रपटे के उस पार हैं। सुखरासा के निकट रपटा क्षतिग्रस्त होने के कारण किसान ट्रैक्टर और भैंसा बुग्गी लेकर अपने खेतों में नहीं जा पा रहे हैं। भक्तनपुर आबिदपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान मोहम्मद हारून, धर्मेंद्र, राजेंद्र, मुकेश, मुशर्रफ, मुर्सलीन आदि लोगों ने डीएम और संबंधित अधिकारियों से जल्द ही क्षतिग्रस्त रपटे की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed