फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Traders protest against user charge for garbage collection

कूड़ा उठान के यूजर चार्ज के विरोध में व्यापारी

Mon, 17 Jan 2022 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
Traders protest against user charge for garbage collection
नगर निगम प्रशासन की ओर से कूड़ा उठाने का शहर के व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन कूड़ा उठान के नाम पर उनका उत्पीड़न करना चाहता है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने यूजर चार्ज का विरोध करते हुए इसे तुरंत समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि हरिद्वार का व्यापारी पहले ही कोरोना और लॉकडाउन से आज तक उबर नहीं पाया है। अब यूजर चार्ज के नाम पर व्यापारियों पर एक और टैक्स थोपने की तैयारी की जा रही है जबकि व्यापारियों से चार्ज लेने का प्रस्ताव भी पास नहीं है। इसे किसी भी हालत में नहीं लगने दिया जाएगा। एक तरफ कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है तो दूसरी तरफ व्यापारियों की दुकानों के बाहर सड़कों पर कूड़े के ढेर छोड़ दिए गए हैं। इससे और भी अधिक संक्र ामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता तेज प्रकाश साहू ने कहा कि यूजर चार्ज लगाने का कोई औचित्य नहीं है। न ही ऐसा कोई प्रावधान नगर निगम के बायलॉज में है। शहर के लोगों और व्यापारियों का सीधा शोषण किया जा रहा है। इसे अब सहन नहीं किया जाएगा। विरोध करने वालों में व्यापारी नेता मनोज बिश्नोई, राजेश गुप्ता (काका), विशाल माहेश्वरी, नवीन अग्रवाल, राजू बख्शी, गगन, पवन सुखीजा, गोपाल दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed