फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Traders protest against the water body

व्यापारियों का जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 22 Nov 2020 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Traders protest against the water body
बूढ़ी माता क्षेत्र में पेयजल लाइन लीकेज ठीक नहीं होने पर जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन करते व्याप? - फोटो : HARIDWAR
बूढ़ी माता क्षेत्र में पेयजल लाइन लीकेज ठीक नहीं होने पर गुस्साए व्यापारियों ने रविवार को कनखल में लक्सर रोड पर जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कृष्णा नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सपरा और व्यपारी नेता रमन चौधरी ने कहा कि लीकेज ठीक नहीं होने से सड़क भी खराब हो रही है। इससे व्यापारियों और आवाजाही करने वालों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि करीब दो महीने से लाइन में लीकेज है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता राजीव सैनी को इसकी जानकारी दी गई थी। इसके बाद भी लीकेज ठीक नहीं हुआ है। विभागीय लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। व्यापारियों ने कहा कि अवर अभियंता फोन नहीं उठाते हैं। व्यापारियों ने कहा कि लीकेज ठीक नहीं होने पर अधिकारियों का उनके कार्यालय पर घ्ेाराव किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अर्पित अग्रवाल, संजय शर्मा, मोनू जहोरी, अनुज वालिया, अमर सिंह, राजेश वालिया, पुनीत वालिया, अंशुल मित्तल, कुंवर पाल अग्रवाल, काका शर्मा और रामु चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed