फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Traders of Haridwar divided between BJP and Congress

भाजपा-कांग्रेस की राजनीति में बंटे हरिद्वार के व्यापारी

Thu, 10 Feb 2022 08:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 08:41 PM IST
विज्ञापन
Traders of Haridwar divided between BJP and Congress
चुनावी घमासान में व्यापारी भी भाजपा और कांग्रेस में विभाजित हो गए। व्यापारियों का वोट हासिल करने के लिए भाजपा के मदन कौशिक और कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी पूरा जोर लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार को व्यापारियों की अलग-अलग जगहों पर बैठक हुई। इनमें एक गुट ने मदन कौशिक तो दूसरे गुट ने सतपाल ब्रह्मचारी को समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन

रामलीला भवन में भी व्यापारियों की बैठक हुई। व्यापारियों ने भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक को खुला समर्थन देने की घोषणा की। व्यापारियों ने कहा कि बीते दो दशकों में हरिद्वार ने विकास के क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है। विकास होने से हरिद्वार में यात्री आवागमन बढ़ा है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ व्यापारी वर्ग को पहुंचा है। व्यापारी एकजुट होकर मदन कौशिक के समर्थन में मतदान करेंगे। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश गुलाटी ने कहा कि मदन कौशिक ने व्यापारियों के कंधे से कंधा मिलाकर उनकी समस्याएं सुनी और निस्तारण किया। वरिष्ठ व्यापारी नेता मनोज सिंघल ने कहा कि देशभर का व्यापारी वर्ग भाजपा से जुड़ा है। भाजपा व्यापारी हितों की बात करती है। व्यापारियों ने मदन कौशिक को बुलाया और समर्थन की घोषणा की। मदन कौशिक ने कहा कि व्यापारियों के हितों और विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल व्यापारियों को भड़का रहे हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इस दौरान मुकेश भार्गव, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल ब्रजवासी, प्रदीप कालरा, विजय शर्मा, नागेश शर्मा, विशाल गुप्ता, गगन नामदेव, डा. विशाल गर्ग, संजय त्रिवाल, गुलशन मशीन, गौरव सचदेवा, विशाल गुप्ता, अनिल गुप्ता, विक्की आडवाणी, महेश गौड़, भोला शर्मा, राहुल कंडवाल, सत्येंद्र झा, आदित्य झा, विकास कुमार शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ अपर रोड स्थित शिव विश्राम गृह में व्यापारियों की बैठक हुई। व्यापारी संजीव नैय्यर ने कहा कि लॉकडाउन के बाद से व्यापारी पूरी तरह टूट चुका है। सरकार ने व्यापारियों की सुध तक नहीं ली। स्नान पर्व पर दोहरा रवैया रहा। प्रयाग में माघ मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान किया तो हरकी पैड़ी सील रही। व्यापारी राजेश पुरी ने कहा कि होटल, ढाबे, लॉज, धर्मशाला और वेंडर जॉन के व्यापारी सब तीर्थ यात्रियों पर निर्भर है। लेकिन बार बार प्रतिबंधित लगाकर श्रद्धालुओं को रोककर व्यापारियों का हनन हुआ। राकेश खन्ना और आशुतोष वर्मा ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर जब दुकानें तोड़ी जा रही थी। सतपाल ब्रह्मचारी ने व्यापारियों के लिए 15 सूत्री शपथ पत्र जारी किया। उन्होंने जीतने पर व्यापारियों के हितों में काम करने आश्वासन दिया। इस दौरान शिवकुमार कश्यप, अरविंद बबली, अरुण अग्रवाल, मिंटु पंजवानी, संजय चोपड़ा, राजेंद्र जैन, सुनील अरोड़ा, रितेश अग्रवाल, अजय अरोड़ा, अशोक परासर, अनिल कोकी, अरुण अग्रवाल समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed