फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Tractor-trolley carrying the procession fired, killing four

बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चार की मौत

Fri, 25 Mar 2016 11:33 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Fri, 25 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley carrying the procession fired, killing four
चार लोगों की जान गई - फोटो : अमर उजाला

पथरी। क्षेत्र के गांव एक्कड़ खुर्द से रणसुरा जा रही बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से चार की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायल बारातियों को रुड़की और लक्सर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे से पूरे गांव ने मातम पसरा है।

विज्ञापन

हादसा शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। पुलिस के अनुसार एक्कड़  खुर्द गांव के जलीश पुत्र इरशाद की बारात गांव रणसुरा जा रही थी। कई बाराती तो अपने वाहनों से निकले। जबकि कई बाराती ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर निकले। गांव बोडाहेडी के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली के पलटते ही कोहराम मच गया। ट्राली के नीचे दबने से दुर्घटनास्थल पर ही शमा परवीन (10) पुत्री मुजफ्फर, सुहैल (8) पुत्र साजिद और महबूब (24) पुत्र असगर अली की मौके पर मौत हो गई। जबकि 12 बाराती घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को रुड़की व लक्सर के अस्पतालों में भर्ती कराया। शोएब (12) पुत्र सईद की  हालत गंभीर होने पर उसे देहरादून के लिए रेफर किया गया। शोएब ने देर शाम को देहरादून में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष पथरी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया शवों को परिजन गांव ले आए थे वे किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। ग्रामीणों ने लिखकर दिया है कि वह शवों का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed