फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   took oath of national unity and integrity

राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता व अखंड़ता की ली शपथ

Sun, 31 Oct 2021 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
took oath of national unity and integrity
राष्ट्रीय एकता के अग्रदूत और अखंड भारत के कुशल शिल्पी लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन पीएल शाह ने स्वतंत्रता संग्राम एवं एकीकृत भारत के निर्माण के लिए
विज्ञापन

सरदार बल्लभ भाई पटेल की ओर से किए गए कार्य को याद किया।
रोशनाबाद स्थित कलक्ट्रेट परिसर में एडीएम प्रशासन पीएल शाह ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह कार्यक्रमों की श्रृंखला के क्रम में सबसे पहले कलक्ट्रेट के डा. भीमराव आंबेडकर चौराहे से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसका समापन पुलिस लाइन रोशनाबाद में हुआ। इसके बाद एनसीसी कैडेटों की साइकिल रैली को कलक्ट्रेट परिसर से दूधाधारी चौक तक के लिए रवाना किया। कलक्ट्रेट परिसर में पर्यावरण की सुरक्षा के मद्देनजर पौधरोपण किया। बालक-बालिकाओं की अलग-अलग मैराथन (रन फार यूनिटी) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट संगीता कनौजिया, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, रेडक्रास सचिव नरेश चौधरी, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीप चंद्र दीवान, सहायक खेल अधिकारी वरुण वेलवाल, हाकी कोच शिखा बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : झा
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बीएचईएल में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक पीसी झा ने महाप्रबंधकों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने की एकता की शपथ
पुलिस लाइन रोशनाबाद में एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता को अक्षुण बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके बाद जवानों की टोलियों द्वारा परेड के दौरान सरदार पटेल को सलामी दी। पुलिस लाइन के अतिरिक्त पुलिस कार्यालय, यातायात लाइन एवं जनपद के समस्त थानों, जिला कारागार, पीएसी वाहिनी, सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र में शपथ दिलवाई।
रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन
भाजयुमो की ओर तुलसी चौक से ललतारो पुल तक रन फार यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह, विदित शर्मा, प्रदेश सहसंयोजक चौधरी शिव सिंह, हिमांशु चमोली, सचिन गुर्जर आदि मौजूद रहे।

प्रतियोगिताओं का किया आयोजन
पथरी। बहादरपुर जट्ट में आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। निबंध, चित्रकला और खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य धर्मेंद्र चौहान, सतीश शास्त्री, अमित कुमार, विकास यादव आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ भाजयुओ की ओर से कटारपुर चौराहा से मिस्सारपुर तक राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र चौहान, अमित चौहान, चीनू,नीतीश चौधरी, मोहित चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed