{"_id":"785addcae9f2528c486bc7073507d9ac","slug":"to-swindle-millions-absconding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की ठगी कर आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की ठगी कर आरोपी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सुमन नगर रानीपुर में परिवार सहित रहने वाला एक व्यक्ति कालोनी के कई लोगों को कभी सस्ती जमीन दिलाने तो कभी नौकारी दिलाने के नाम पर करीब 25 लाख की चपत लगाकर फरार हो गया। पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह के अनुसार सुमन नगर निवासी योगेंद्र गिरी और कुछ अन्य लोगों ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि कालोनी में ही रहने वाला एक व्यक्ति संदीप गर्ग उन्हें अपने ऊंचे संपर्कों को हवाला देकर अपने जाल में फंसाता रहा। कभी उसने उनके बेटों को रेलवे में नौकरी दिलाने का झंगा देकर नगदी हड़पी तो कभी मुकदमा निपटवाने के नाम पर और कभी सस्ती जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए। वह रातोंरात अपना मकान बेचकर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन