{"_id":"a3e6eea7f03d6c06528383a20c9f3bb5","slug":"tinkering-with-people-raging-on-student-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के साथ छेड़छाड़ पर भड़के लोग, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के साथ छेड़छाड़ पर भड़के लोग, प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार
Updated Sat, 23 Nov 2013 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल जाते समय एक छात्रा के साथ कई दिनों से चल रहे छेड़छाड़ लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर लोगों ने शिवदासपुर तेलीवाला गांव पहुंचे, लेकिन आरोपी युवक नहीं मिले। गुस्साए लोग थाना बहादराबाद पहुंचे। पुलिस के मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते पुलिस विशेष रूप से चौकसी बरत रही है।
विज्ञापन
थाना बहादराबाद क्षेत्र के एक गांव की छात्रा शिवदासपुर तेलीवाला गांव से होते हुए धनौरी केइंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए जाती है। छात्रा के साथ गांव शिवदासपुर तेलीवाला के चार युवक छेड़खानी कर रहे थे। मामला जब बढ़ा तो छात्रा ने अपने भाई से इसकी शिकायत की। जिसमें शुक्रवार को छात्रा के भाई ने इसकी सूचना बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं को दी। सूचना फैलते ही सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए और गांव में तनाव की स्थिति हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इसके बाद लोग थाना बहादराबाद पहुंचे और छात्रा के भाई की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें पुलिस ने तहरीर के आधार पर अफजाल पुत्र मुस्तफा, बाबर पुत्र नवाब, मीर आलम पुत्र लियाकत और सैय्यद निवासी शिवदासपुर तेलीवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रा के परिजन एसएसपी से मिले। थानाध्यक्ष आरके सकलानी का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। वहीं दोनों गांवों के हालातों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन