{"_id":"4bf078fa3282f3e8e95fb71f37ae6912","slug":"three-students-presented-the-example-of-honesty","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन छात्रों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन छात्रों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
अमर उजाला, हरिद्वार।
Updated Wed, 23 Oct 2013 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के तीन छात्रों ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। घटना दोपहर 12:30 बजे की है। सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के छात्र छुट्टी होने के बाद अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
इनमें से तीन छात्र दसवीं कक्षा का अभिनव चंद पुत्र सतीश चंद, निवासी बिलकेश्वर वाल्मीकि बस्ती, दसवीं का ही छात्र हिमांशु राणा पुत्र दिगंबर राणा और आठवीं कक्षा का छात्र देवेंद्र पुत्र पदम निवासी सिद्धबली आश्रम, चंडीघाट लालतारौ पुल पर पहुंचे तो उन्हें करीब 40 हजार रुपये कीमत का एक महंगा आईफोन रास्ते में पड़ा मिला।
विज्ञापन
महंगा मोबाइल देखने पर भी तीनों का मन नहीं डोला और वे सीधे कोतवाली पहुंचे और एसआई संदीप देवरानी को मोबाइल सौंप दिया। संदीप देवरानी ने बताया कि मोबाइल में नंबरों के आधार पर संपर्क किया गया तो पता चला कि मोबाइल गगनदीप निवासी पानदरीबा लखनऊ यूपी का है।
विज्ञापन
गगनदीप उस समय भी हरिद्वार में था और बिजनेस के सिलसिले में हरिद्वार आता रहता है। सूचना मिलने पर वह कोतवाली पहुंचा और बच्चों को एक होटल में भोजन कराया। गगनदीप ने बच्चों सहित पुलिस का आभार व्यक्त किया। बताया कि कार से निकलते वक्त उसका मोबाइल गिर गया था, लेकिन उस समय उसे मोबाइल गिरने की जानकारी नहीं हुई।