{"_id":"9af512f1e0f7ca8cb237e19ba7bb77d5","slug":"three-more-people-found-dengue-in-laksar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्सर में तीन और लोगों को डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्सर में तीन और लोगों को डेंगू
अमर उजाला, लक्सर।
Updated Tue, 15 Oct 2013 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर तहसील क्षेत्र में तीन और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। तीनों मरीजों को उपचार के लिए देहरादून और हरिद्वार रेफर किया गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। वहीं, रुड़की में मंगलवार को 16 और लोगों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले हैं। अब संभावित मरीजों की संख्या बढ़कर 109 पहुंच गई है।
विज्ञापन
लक्सर तहसील क्षेत्र के डुंगरपुर के प्रमोद, महतौली की सर्वेश और शमा परवीन को बुखार होने पर सीएचसी लक्सर में रक्त के नमूने लिए गए थे। एलाइजा टेस्ट में तीनों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
प्रमोद और सर्वेश को देहरादून स्थित महंत इंद्रेश अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि शमा परवीन को हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में अब तक 11 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
दूसरी तरफ, रुड़की और आसपास के इलाकों में डेंगू के संभावित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को 16 लोगों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले। सभी संभावित मरीजों के रक्त की स्लाइड बनाकर एलाइजा टेस्ट के लिए हरिद्वार भेज दी गई है।