फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Three arrested with stolen goods

चोरी के माल सहित तीन गिरफ्तार

Thu, 18 Aug 2016 12:23 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Thu, 18 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तमंचे और कारतूस सहित न्यू टिहरी विस्थापित कालोनी में बंद मकान से चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

न्यू टिहरी विस्थापित कालोनी निवासी अमित कुमार का परिवार बीते 28 जुलाई को अपने घर ग्वालियर गया था। दो दिन पहले वापस लौटने पर घर से सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, एलईडी, सात मोबाइल, कैमरा व दो हजार की नगदी गायब मिली। घटना के संबंध में मंगलवार को ही रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। रात में उपनिरीक्षक कुंदन सिंह राणा टीम सहित सेक्टर पांच में गश्त कर रहे थे। तीन संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से दो तमंचे और चार कारतूस व आला नकब बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दीपक पुत्र रामसेवक निवासी हरिलोक कालोनी ज्वालापुर, विजेंद्र पुत्र दातेराम निवासी माजरा देवबंद सहारनपुर और अमित पुत्र ओमपाल निवासी हनुमान टिल्ला शामली यूपी बताया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई कुंदन सिंह राणा, दीपक चौधरी, लक्ष्मण, अमित राणा आदि शामिल रहे। एसओ रानीपुर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि उनकी निशानदेही पर न्यू टिहरी विस्थापित कालोनी से चुराया गया पूरा माल बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed