{"_id":"6ac8e67ee4c5d1023504a466","slug":"nainital-won-the-under-14-and-under-19-football-titles-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-155176-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल महाकुंभ : नैनीताल ने अंडर-14 और अंडर-19 फुटबॉल खिताब जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महाकुंभ : नैनीताल ने अंडर-14 और अंडर-19 फुटबॉल खिताब जीते
विज्ञापन
फोटो
- रोशनाबाद में मुख्यमंत्री ट्रॉफी फुटबॉल संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। खेल महाकुंभ के तहत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की राज्य स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। फाइनल मुकाबलों में नैनीताल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 एवं अंडर-19 में चैंपियन बना।
स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में चल रही प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में नैनीताल की टीम ने अल्मोड़ा को 3-0 से पराजित किया। अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में नैनीताल ने पौड़ी गढ़वाल की टीम को 4-0 से हराकर जीत हासिल की।
अंडर-14 बालक वर्ग के हार्डलाइन मुकाबले में देहरादून की टीम ने पौड़ी गढ़वाल को 3-2 से पराजित किया। विजेता टीमों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रवींद्र भंडारी, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के प्रभारी मुकेश कुमार भट्ट, पूनम मिश्रा, जितेंद्र पुंडीर, शुभम बोरा, वीरेंद्र सिंह रावत, मनोज नेगी, वरुण चौहान, उत्कृष्ट गोस्वामी, हिमांशु प्रजापति, सौरभ, संदीप, सुमित, मुदस्सीम आदि मौजूद रहे।