फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Three arrested for fighting at a wedding, challaned for disturbing peace

Haridwar News: शादी में मारपीट करने में तीन गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान

Sun, 19 Apr 2026 05:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for fighting at a wedding, challaned for disturbing peace
पथरी। थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ोवाली में शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में लाठी-डंडे चलने के मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आग गई। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें शादी समारोह में जिस स्थान पर खाना बनाया जा रहा था, वहां कुछ लोग आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते कई लोग आमने-सामने आ गए। मौके पर लाठी-डंडे भी चल गए। इधर, पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई। पता चला कि दो पक्ष आपस में पुरानी बात को लेकर आपस में झगड़ रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझाया लेकिन जब वह नहीं माने तो उन्हें हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी जाबिर, अनस व सुहेल निवासी गाडोवाली थाना पथरी को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed