फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Threatened to implicate in rape if he asked for loaned money, asked for 20 lakhs

Haridwar News: उधार दिए रुपये मांगने पर दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दे 20 लाख मांगे

Thu, 27 Feb 2025 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Threatened to implicate in rape if he asked for loaned money, asked for 20 lakhs
हरिद्वार। साली और साढू ने मिलकर उधार लिए गए रुपये वापस लौटाने के बजाय गाजियाबाद में छेड़खानी, धमकी की तहरीर देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 20 लाख रुपये न देने पर मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। पीड़ित ने रानीपुर कोतवाली में आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शिवलोक कॉलोनी निवासी विजय सिंह पुत्र मोहन सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका साढू उमेश कुमार व साली निशा कश्यप निवासी दुर्गा अपार्टमेंट शालीमार गार्डन गाजियाबाद उनसे अक्सर रुपये उधार लेते रहते थे। वर्ष 2019 से लेकर पिछले साल अप्रैल तक कई किश्तों में दो लाख रुपये उधार लिए थे। जब रुपये वापस मांगे गए तो टालमटाेल करने लगे। आरोप लगाया कि 29 नवंबर 2024 को उमेश कुमार ने फोन किया और गालियां देने लगा। दोबारा रुपये मांगने पर छेड़खानी, दुष्कर्म के केस में जेल भिजवाने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि उमेश ने अपनी पत्नी से गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में उसके खिलाफ छेड़खानी और धमकी देने की झूठी तहरीर दिलवा दी। 21 दिसंबर को थाने से फोन आने पर उन्हें इसका पता चला। तब रुपये के लिए उसे फोन करना बंद कर दिया। आरोप है कि अब पति-पत्नी मिलकर उसकी बुआ की बेटी को लगातार फोन कर रहे हैं। धमकी दे रहे हैं कि अगर विजय ने 20 लाख रुपये नहीं दिए तो उसे छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास करने के मुकदमे में जेल भिजवा देंगे। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उसने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed