फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Thousands of people will pledge to protect river

हजारों लोग लेंगे गंगा रक्षा की शपथ

Mon, 10 Oct 2016 11:48 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Mon, 10 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन

 इस बार हरिद्वार में दशहरा कुछ खास होने वाला है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह त्यौहार इस बार  गंगा सफाई के नाम भी समर्पित रहेगा। हजारों लोग बुराई के त्याग के नाम पर पुतला दहन से पूर्व ज्वालापुर में नमामि गंगे के तहत गंगा की रक्षा करने  और दूसरों को भी गंगा को प्रदूषित नहीं करने के लिए प्रेरित करने की शपथ  लेंगे।

विज्ञापन

हरिद्वार में हर बार हरिद्वार रामलीला समिति की ओर से रोड़ी बेलवाला में होने वाला दशहरा, भेल स्टेडियम में और भेल के ही सेक्टर एक में भरने वाला दशहरा सबसे ज्यादा चर्चा में रहता रहा है। लंबे समय बाद चौक बाजार ज्वालापुर की रामलीला समिति सर्वाधिक विशेष कार्यक्रम करने जा  रही है। कारण यह है कि लंबे समय बाद यह चौक बाजार की रामलीला पंजीकृत हुई है। पदाधिकारियों ने पुल जटवाड़ा के पास गंगनहर किनारे दशहरे का बड़ा आयोजन करने की तैयारी इस बार की है। करीब तीस हजार लोगों के बैठने का प्रबंध किया है। मुरादाबाद, मेरठ से आतिशबाजी मंगाई गई है। मुंबई और दिल्ली के जाने माने कलाकार तीन घंटे चलने वाले रंगारंग कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे। आयोजन का सबसे खास पहलू शाम के समय रावण दहन से पहले  हजारों लोगों को गंगा रक्षा का संकल्प कराया जाना होगा।
विज्ञापन

-------------
जनजागरण का माध्यम बनेगा दशहरा
हरिद्वार (ब्यूरो)। चौक  बाजार श्री रामलीला समिति ज्वालापुर के अध्यक्ष शशिकांत वशिष्ठ, संयोजक  संयोजक सुधीर शर्मा और व्यवस्थापक सुबोध बंसल ने बताया कि इस समय केंद्र सरकार भी गंगा की सफाई पर विशेष ध्यान दे रही है। इस लिए समिति ने यह संकल्प लिया है कि दशहरे जैसे बड़े आयोजन के मौके पर लोगों को गंगा रक्षा की शपथ दिलाई जाए। यह आयोजन जनजागरण का बड़ा माध्यम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
यहां भी जलेंगे पुतले
हरिद्वार (ब्यूरो)। शहर  में अन्य रामलीला कमेटी भी दशहरे पर विशेष आयोजन करने जा रही हैं।  रामलीलाओं में बुराई के प्रतीक राक्षसों के विशाल पुतले तैयार कराए गए हैं।  पहले की भांति हरिद्वार रामलीला कमेटी का भव्य कार्यक्रम रोड़ी मैैदान में होगा। कनखल रामलीला की ओर से तीनों पुतले दक्ष प्रांगण में दहन होंगे। भेल रामलीला मैदान में पुतला दहन के स्थल पर विशाल मेला लगेगा। भूपतवाला और खड़खड़ी रामलीला समिति की ओर से पुतले पंतद्वीप में जलाए जाएंगे। मायापुर रामलीला समिति पुतला उसी स्थल जलाएगी। इसके अलावा कृष्णानगर,  बहादराबाद, सिडकुल और समीपवर्ती क्षेत्रों में बुराई के प्रतीक  पुतलों को सार्वजनिक दहन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed