फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Thirst of Shiva devotees will be quenched with one and a half crores

सवा करोड़ से बुझेगी शिवभक्तों की प्यास

Fri, 08 Jul 2022 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Thirst of Shiva devotees will be quenched with one and a half crores
कांवड़ मेले को लेकर जलसंस्थान ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। शिवभक्तों की प्यास बुझाने के लिए मिनी ट्यूबवेल बनाने के साथ ही टैंकर और स्टैंड पोस्ट की व्यवस्था की जाएगी। हरिद्वार से लेकर आसफनगर झाल तक करीब 150 से ज्यादा स्टैंड पोस्ट लगेंगे। जबकि 30 से 40 टैंकर खड़े किए जाएंगे। कांवड़ पटरी मार्ग के अलावा मुख्य चौराहों पर पेयजल की व्यवस्था होगी। शिवभक्तों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने में करीब सवा करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जल संस्थान ने भी कांवड़ियों को पेयजल मुहैया कराने के लिए इंतजाम शुरू कर दिए हैं। पंतदीप मैदान में मिनी ट्यूबवेल तैयार किया है। जबकि चमगादड़ टापू के समीप और मोतीचूर में भी छोटे ट्यूबवेल बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। कांवड़ बाजार में शिवभक्तों के साथ ही दुकानदारों के लिए पानी का इंतजाम होगा।
विज्ञापन

सीसीआर से लेकर केशव आश्रम तक आठ स्टैंड पोस्ट, बैरागी कैंप में दाएं तरफ आठ स्टैंड पोस्ट लगेंगे। शंकराचार्य चौक के पास एक टैंकर खड़ा किया जाएगा। शंकराचार्य चौक से ऋषिकुल, सिंहद्वार के बीच में बने प्याऊ को चालू करने के साथ ही कुछ स्टैंड पोस्ट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकुल से सिंहद्वार तक आठ से दस स्टैंड पोस्ट, ऊंचा पुल से दुर्गा चौक, लालपुल के बीच टैंकर खड़ा होगा। जटवाड़ा पुल के पास अस्थायी रूप से पेयजल लाइन डालकर पानी का इंतजाम किया जाएगा। बहादराबाद में सिंचाई कॉलोनी, धनौरी रोड से लेकर कांवड़ पटरी मार्ग होते हुए मंगलौर आसफनगर झाल तक पानी के लिए स्टैंड पोस्ट लगाने और टैंकर खड़े किए जाएंगे।
कांवड़ मेले के लिए बनाई टीमें
जल संस्थान ने कांवड़ मेले में जलापूर्ति के लिए अलग से टीम बनाई है। कांवड़ यात्रा के दौरान जलापूर्ति की समस्या खड़ी होने पर टीम में शामिल एई, जेई व कर्मचारी समाधान करेंगे। भूपतवाला से लेकर मध्य हरिद्वार, ज्वालापुर, बहादराबाद और रुड़की, आसफनगर तक अलग-अलग टीमें तैनात रहेंगी।

कांवड़ मेले को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी हैं। स्थायी कार्य शुरू करवा दिए गए हैं। जबकि अस्थायी रूप से होने वाले स्टैंड पोस्ट सहित अन्य कार्य जल्द शुरू हो जाएंगे। कांवड़ियों को पानी के लिए कोई समस्या न हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। कांवड़ मेले के लिए अलग से टीमें भी बनाई गई हैं।
- मदन सेन, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed