Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Third accused in gang rape of minor arrested from Meerut

Haridwar News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में तीसरा आरोपी मेरठ से गिरफ्तार

Fri, 06 Jun 2025 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Third accused in gang rape of minor arrested from Meerut
हरिद्वार। 13 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फरार तीसरे आरोपी को रानीपुर पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। हरिद्वार लाने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म कराने वाली आरोपी मां और उसके प्रेमी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। प्रकरण में अन्य लोग तो शामिल नहीं है, इसकी भी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने अपनी 13 वर्षीय पुत्री के साथ रानीपुर कोतवाली पहुंचकर पूर्व अपनी पत्नी और उसके प्रेमी सहित तीन के खिलाफ तहरीर दी थी। बताया था कि जनवरी में उसकी बेटी को घूमाने के बहाने कार में पत्नी अपने प्रेमी सुमित पटवाल व उसके दोस्त शुभम के साथ भेल स्टेडियम की तरफ लेकर गई थी। जहां पत्नी के इशारे पर शराब पीकर उसके दोनों दोस्तों ने नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोप था कि आगरा, वृंदावन व हरिद्वार के होटल में भी उससे कई सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किसी को कुछ बताने पर हत्या की धमकी दी।
विज्ञापन

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। बुधवार सुबह आरोपी महिला व उसके प्रेमी सुमित पटवाल निवासी न्यू कैनाल कॉलोनी बहादराबाद को शिवमूर्ति चौक के पास होटल युग रेजीडेंसी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तीसरा आरोपी शुभम फरार था। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि बुधवार देर रात आरोपी शुभम निवासी ग्राम अमर सिंहपुर मवाना थाना किला परिक्षितगढ़ मेरठ यूपी को शाहपुर मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed