{"_id":"570aa2744f1c1b876fc810cf","slug":"there-was-outrage-at-the-nine-mlas-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराजगी थी तो नौ विधायक पहले इस्तीफा देते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराजगी थी तो नौ विधायक पहले इस्तीफा देते
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा पर लोकतांत्रिक सरकार को गिराकर उत्तराखंड को कलंकित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यदि असंतुष्ट विधायकों को सरकार से नाराजगी थी तो वे पहले इस्तीफा देते।
विज्ञापन
किशोर उपाध्याय रविवार की शाम शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मुलाकात करने कनखल स्थित उनके मठ में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। शंकराचार्य से आशीर्वाद लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को कलंकित किया है। उन्होंने कहा कि 1979 में तत्कालीन गढ़वाल सांसद हेमवती नंदन बहुगुणा तत्कालीन प्रधानमंत्री से नाराज हुए थे, उन्होंने पहले सांसद पद से इस्तीफा दिया था, यहां के विधायकों को भी ऐसा करना चाहिए था।
विज्ञापन
भाजपा ने प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया गया है। अब जनता ही भाजपा को जवाब देगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की प्रस्तावित हरिद्वार यात्रा पर कांग्रेसियों की ओर से विरोध किए जाने के बारे में उन्होंने कहा कि प्रदेश में अतिथि देवो भव की संस्कृति है, कांग्रेस किसी का विरोध नहीं करेगी, लेकिन वे किस लिए आ रहे हैं, समझ से परे है।
विज्ञापन
सरकार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस 18 मार्च को भी बहुमत में थी आज भी बहुमत हैं, देश की न्याय व्यवस्था पर उन्हें भरोसा है। उन्होंने प्रदेश के मौजूदा हालात के लिए भाजपा नेता सतपाल महाराज पर भी जमकर प्रहार किए। इस अवसर पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, तरुण पंत, भारत तनेजा, लक्ष्मण पुंडीर, दीपक मेहरा, अशोक धीमान, वासु चौहान, रोहित जैन, भूपेंद्र कुमार, आशीष चौधरी आदि थे।