{"_id":"6a085188cc0886e88504b1c4","slug":"theft-accused-absconding-for-two-years-arrested-in-bihar-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148868-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दो साल से फरार चल रहे चोरी का आरोपी बिहार से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दो साल से फरार चल रहे चोरी का आरोपी बिहार से गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहे आरोपी को दो साल बाद पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिमलेश पांडेय निवासी थाना औद्योगिक क्षेत्र, जिला बक्सर बिहार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, शिवालिक नगर निवासी आकाश ने वर्ष 2024 में कोतवाली रानीपुर में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि बिहार निवासी युवक और युवती ने मकान से नकदी व जेवरात चोरी कर लिए थे। साथ ही होटल का बिल दिए बिना फरार हो गए थे। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद से ही पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी। पुलिस ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट और उद्घोषणा की कार्रवाई भी कराई।
कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि खोजबीन के आधार पर शुक्रवार को बिहार में दबिश दी। इस दौरान आरोपी युवती घर पर नहीं मिली, जिस पर पुलिस ने उसके घर पर उद्घोषणा करते हुए नोटिस चस्पा की कार्रवाई की। वहीं मुख्य आरोपी बिमलेश पाण्डेय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। यहां लाने के बाद आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।