{"_id":"67bf5ebde41bbfad110b3cac","slug":"the-youth-who-jumped-into-the-canal-was-challaned-under-the-police-act-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-129514-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नहर में कूदने वाले युवक का पुलिस एक्ट में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नहर में कूदने वाले युवक का पुलिस एक्ट में चालान
विज्ञापन
धनौरी। गंगनहर पुल से नहर में कूदते युवक की वायरल रील का संज्ञान लेते हुए धनौरी पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया। उसे दोबारा ऐसी हरकत न करने की सख्त हिदायत दी गई।
चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि गाड़ी पर चढ़कर गंगनहर में कूदने की एक वीडियो वायरल हो रही थी। जिसका संज्ञान लेते हुए आरोपी बिलाल निवासी हथिनीकुंड यमुनानगर को हिरासत में लिया। घटना में प्रयुक्त कार को सीज किया गया। उन्होंने जनता से अपील कि सेल्फी, रील आदि के लिए जान जोखिम में न डालें। इस कृत्य से अन्य युवक-युवती भी प्रभावित होते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पुलिस ने बुजुर्ग यात्री का मोबाइल, बैग वापस लौटाया
हरिद्वार। गंगा स्नान करने आए ओएनजीसी से सेवानिवृत्त बुजुर्ग का दस्तावेज व मोबाइल सहित बैग गुम होने के बाद साइबर क्राइम सेल की टीम ने उसे खोज निकाला। सामान बुजुर्ग को वापस लौटा दिया, जिसे पाकर बुजुर्ग ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को मध्यप्रदेश इंदौर व मुंबई महाराष्ट्र से हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए आए दो परिवार का बैग स्नान करते समय खो गया था। बैग में कीमती मोबाइल फोन व आवश्यक दस्तावेज रखे थे। जिसको लेकर परिवार बेहद परेशान थे। परिवार ने साइबर क्राइम सेल दफ्तर पहुंचकर समस्या बताई। जिसके बाद टीम ने फोन लोकेशन ट्रेस कर बैग को अन्य सामान सहित सकुशल बरामद लिया और परिवार को सौंप दिया।