फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The youth was attacked with a knife, the person who came to rescue was also attacked

Haridwar News: युवक पर चाकू से किया हमला, बचाव में आए व्यक्ति पर भी किए वार

Tue, 29 Apr 2025 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The youth was attacked with a knife, the person who came to rescue was also attacked
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव कराने के लिए आए एक अन्य युवक पर भी वार कर दिए गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नसीम पुत्र हमीद निवासी मोहल्ला कस्साबान ज्वालापुर ने शिकायत देकर बताया कि दिलशाद उर्फ हाथी निवासी नहर की पटरी कस्साबान पिछले कई दिनों से शराब के नशे में उसे व उसके भाई सलीम को जान से मारने की धमकी दे रहा है। 26 अप्रैल की रात कस्साबान की पुलिया पर दिलशाद ने उसे देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी है। उसे अनदेखा कर वह निकल गया।
विज्ञापन

आरोप है कि उसका भाई सलीम जब नहर की तरफ से घर आ रहा था तो दिलशाद ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। चाकू से कई वार किए। बीच-बचाव कराने आए शोएब पुत्र इरफान पर भी चाकू से वार कर दिया। आसपास के लेागों ने जान बचाई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed