{"_id":"6838acad42ac6b2a620eea74","slug":"the-youth-injured-in-the-accident-died-during-treatment-case-registered-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-133508-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, केस दर्ज
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, अमर सिंह पुत्र जंग बहादुर निवासी निर्बल बस्ती भेल रानीपुर ने शिकायत देकर बताया कि उसका बड़ा भाई कमलराज 20 मई को सुबह 8:30 बजे साइकिल से आरा मशीन पर काम करने के लिए ज्वालापुर जा रहा था। बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास तेज रफ्तार एक मोटरसाइकिल ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में कमलराज गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। चार दिन तक इलाज चलने के बाद 24 मई को कमलराज की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।