फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The young man accused his in-laws of kidnapping his wife and children

Haridwar News: युवक का ससुराल पक्ष पर पत्नी-बच्चों को अगवा करने का आरोप

Tue, 02 Sep 2025 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The young man accused his in-laws of kidnapping his wife and children
हरिद्वार। सिडकुल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आन्नेकी निवासी युवक ने अपने ससुराल पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट कर पत्नी और दो बच्चों को जबरन अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मोटरसाइकिल भी ले गए और बाद में फोन कर 12 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आठ नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ग्राम आन्नेकी निवासी अनुज कुमार ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 14 मई की दोपहर करीब दो बजे उसका साला विकास सैनी, कुलदीप सैनी, संदीप सैनी, सास कृष्णा, साढ़ू अंकित सैनी, अंकित की मां, विकास की बुआ, उसका बेटा प्रमोद निवासीगण मोहल्ला शेखजादगान, ननौता जिला सहारनपुर यूपी कार में सवार होकर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि आते ही उन्होंने मारपीट की। उसके घर से मोटरसाइकिल भी उठा ले गए।
विज्ञापन

आरोप है कि उसकी पत्नी सरिता और आठ वर्षीय बेटा व चार वर्षीय बेटी को जबरन अपने साथ ले गए। जाते-जाते धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। आरोप लगाया कि उसका साला कुलदीप पहले भी पैसों की मांग कर चुका है। एक बार तो उसने अपनी ही बहन सरिता को उसके पहले पति के घर से जबरन ले जाकर बच्चों की अदला-बदली के एवज में सात-आठ लाख रुपये की मांग की थी। 29 मई की सुबह उसे मोबाइल पर कॉल आया, जिसमें बच्चे वापस और मामले में फैसला करने के लिए 12 लाख की मांग की। रुपये न देने पर पत्नी और बच्चों को न छोड़ने की धमकी दी गई। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed