फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The two samples of Patanjali flour noodles filled

पतंजलि के आटा नूडल्स के दो सैंपल भरे

Fri, 11 Dec 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 11 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को बाबा रामदेव की सिडकुल स्थित नूडल्स बनाने वाली फैक्ट्री में छापा मारकर नूडल्स के दो सैंपल भरे। दोनों सैंपलों को जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेज दिया गया है। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में अफरातफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन

हरियाणा के जिंद जिले में बाबा रामदेव की पतंजलि के प्रोडक्ट आटा नूडल्स में कीड़े निकलने की खबरें आई थीं। इसका संज्ञान लेते हुए नौ दिसंबर को स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने प्रदेश में पतंजलि के नूडल्स के सैंपल भरने के आदेश जारी किए दिए थे। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने सिडकुल स्थित पतंजलि नूडल्स बनाने वाली फैक्ट्री आकाश योग में छापा मारा। टीम में शामिल सदस्यों ने दो अलग-अलग बैच की आटा नूडल्स के सैंपल भरे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर कार्रवाई की गई है। दोनों सैंपलों को सील कर जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब भेज दिया गया है। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोट
पतंजलि योगपीठ पूरी शुद्धता के साथ अपने उत्पाद बना रहा है। शुद्धता हमारी पहचान है। तंत्र विशेष की ओर से हमारे खिलाफ प्रोपेगेंडा किया जा रहा है। हम किसी भी जांच को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य बालकृष्ण, महामंत्री पतंजलि योगपीठ
इनसेट
हिमाचल में होगी पतंजलि के खाद्य उत्पादों की जांच
शिमला। बाबा रामदेव के पतंजलि आटा नूडल्स में कीड़े और देसी घी में फंगस आने के बाद हिमाचल सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश में पतंजलि के सभी खाद्य उत्पादों के सैंपल भरने के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि जिस भी खाद्य पदार्थ का सैंपल फेल पाया गया उसकी बिक्री बंद कर दी जाएगी।

हरिद्वार में गाय के देशी घी में फंगस लगने का मामला सामने आया है। इसके बाद हिमाचल का स्वास्थ्य महकमा सतर्क  हो गया। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को सचिवालय में विभाग के अफसरों से इस पर चर्चा की और फैसला लिया कि प्रदेशभर में पतंजलि के खाद्य उत्पादों की जांच की जाएगी। जगह-जगह सैंपल लिए जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी फैसला लिया गया है। पतंजलि के अलावा अन्य कंपनियों के खाद्य पदार्थ भी जांच के दायरे में रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed