Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The tussle between the mayor and the BJP councilors is not stopping

Haridwar News: मेयर प्रतिनिधि पर बरसे भाजपा पार्षद, आरोप लगाए

Mon, 05 Dec 2022 05:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
The tussle between the mayor and the BJP councilors is not stopping
फूल फरोशी और पार्किंग के टेंडरों को लेकर मेयर अनीता शर्मा व उनके पति अशोक शर्मा और भाजपा पार्षदों के बीच शुरू हुई रार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस पार्षदों के नगर निगम के आयुक्त के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने के बाद अब भाजपा पार्षदों ने मेयर व उनके पति अशोक शर्मा पर हमला बोला है। भाजपा पार्षदों ने कहा कि नगर निगम को अशोक शर्मा के हस्तक्षेप से मुक्त किया जाए। पार्षदों ने मेयर पर भी जनहित के कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मालूम हो कि कुछ दिन पहले फूल फरोशी और पार्किंग के टेंडर खोलने को लेकर मेयर अनीता शर्मा और उनके पति अशोक शर्मा जो मेयर के प्रतिनिधि भी हैं, उन्होंने आयुक्त कार्यालय में हंगामा किया था। इन लोगों का कहना था कि मेयर कार्यालय की बजाय नगर आयुक्त कार्यालय में प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसी बीच वहां भाजपा के पार्षद भी पहुंच गए थे। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। शनिवार को कांग्रेस के पार्षदों ने नगर आयुक्त पर मेयर पद की गरिमा का ध्यान नहीं रखने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

अब रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल गुड्डू ने कहा कि मेयर अनीता शर्मा शहर हित में निर्णय लेने में अक्षम साबित हुई हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। व्यवस्था में सुधार करने के बजाय उनके पति निगम के ठेके व टेंडर की बंदरबांट में व्यस्त हैं। पूर्व में कांग्रेस के पालिकाध्यक्ष ने निगम की जिस भूमि और संपत्तियों को किराए व लीज पर दिया है। उनकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम में उप नेता राजेश शर्मा ने कहा कि 26 नवंबर को हुई बोर्ड बैठक में कई मुद्दों पर हुए निर्णय के बाद मेयर और उनके पति ने प्रोसिडिंग से छेड़छाड़ की है और प्रस्ताव बदल दिया। प्रेम प्रकाश आश्रम के पार्क निर्माण के प्रस्ताव को बहुमत से पास होने पर भी मेयर ने प्रोसिडिंग में बदल दिया है।
अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि मेयर पूरी तरह असफल साबित हुई हैं। चार वर्ष का कार्यकाल उनके पति के राजनीतिक व आर्थिक हितों की स्वार्थ पूर्ति में समाप्त हो गया है। निगम के टेंडर खुलने का स्थान निगम कार्यालय में मुद्रित हुआ था। ऐसे में मेयर पति को नगर आयुक्त के कार्यालय में नगर आयुक्त व जनप्रतिनिधियों से अभद्रता नहीं करनी चाहिए थीं। प्रेस वार्ता में विनीत जौली, शुभम मंदोला, सचिन अग्रवाल, सचिन बेनीवाल आदि मौजूद रहे।

आरोप निराधार, सबूत दिखाएं भाजपा पार्षद : शर्मा
भाजपा पार्षदों के आरोपों के बाद मेयर पति अशोक शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने आरोपों को निराधार बताया। अशोक शर्मा ने कहा कि पूरी प्रोसिडिंग की वीडियोग्राफी हुई है। छेड़छाड़ जैसे सभी आरोप निराधार है। मेयर ने निगम की भूमि जनहित को ध्यान में रखते हुए भूपतवाला और जगजीतपुर में अस्पताल के लिए दी थीं। लेकिन भाजपा के पार्षद और कुछ अधिकारी बंदरबांट के लिए निगम की जमीन संस्था को दिलवाना चाहते हैं। भ्रष्ट कौन है और ईमानदार कौन, ये पूरा शहर जानता है। रही बात वित्तीय अनियमितता की तो भाजपा पार्षद सबूत लें आएं और कल की जगह आज ही मेयर बर्खास्त करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed