फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The teachers themselves arranged the furniture

जांच शुरू: कई स्कूलों ने स्वयं उपलब्ध कराया फर्नीचर

Thu, 24 Sep 2020 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
The teachers themselves arranged the furniture
हरिद्वार। राजकीय प्राथमिक और उच्चतर स्कूलों में फर्नीचर खरीद में भारी अनियमितता सामने आने लगी है। जांच समिति ने कई स्कूलों में संपर्क किया तो सभी ने कंपनियों, बैंक, ग्राम प्रधान या स्वयं के स्रोत से फर्नीचर उपलब्ध कराने की बात बताई है। अधिकारियों की माने तो दो दिन की जांच में किसी भी स्कूल ने नहीं स्वीकारा है कि उन्हें उप खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

पिछले साल प्राथमिक शिक्षा विभाग से कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को फर्नीचर के लिए एक करोड़ 82 लाख 24 हजार 900 रुपये का बजट दिया था। मामले में शिकायतें आनी शुरू हुई तो मुख्य शिक्षा अधिकारी ने तीन अधिकारियों की समिति बनाई। समिति को 15 दिन में रिपोर्ट देनी है। इस मामले को जिलाधिकारी सी रविशंकर ने भी गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज को स्पष्ट निर्देश दिए है कि मामले में कोताही न बरती जानी चाहिए। अब समिति ने रुड़की और नारसन ब्लॉक के स्कूलों से जांच शुरू की तो सामने आया है कि स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने स्वयं के स्रोतों से फर्नीचर उपलब्ध कराया है। प्रधानाध्यापकों ने बताया है कि उन्होंने बैंकों, कंपनियों, ग्राम प्रधान, सामाजिक संस्थाओं के साथ क्षेत्र के संभ्रात व्यक्ति से बच्चों के हित में फर्नीचर लिया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने बताया कि मामले में समिति जांच कर रही है।
विज्ञापन

---------------
यह है मामला
प्राथमिक शिक्षा निदेशक की ओर से वित्त वर्ष 2019-20 जनपद हरिद्वार के लिए पिछले साल 28 जून को उप शिक्षा अधिकारियों के अनुमोदन पर फर्नीचर मद के लिए मद संख्या 12 के तहत 16330500 (एक करोड़ 63 लाख 30 हजार 500) बजट जारी किया। इसके अलावा मॉडल स्कूलों के लिए पिछले साल ही 17 जुलाई को अलग से मद संख्या 42 के तहत 1894400 (18 लाख 94 हजार 400) बजट जारी किया था। बजट विकास खंडों के उप खंड शिक्षा अधिकारियों को आवंटित करते हुए उन्हें फर्नीचर खरीदकर स्कूलों में पहुंचाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed