फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The strike continued for the second day to demand the salary

वेतनमान दिलाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना रखा जारी

Wed, 22 Jul 2020 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
The strike continued for the second day to demand the salary
गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर के कर्मचारियों ने वेतन दिलाने के लिए प्रबंध समिति के खिलाफ दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। धरने में शिक्षा विभाग के बीएएस के साथ ही प्रशासनिक विभाग, पीजी, भंडार व गोशाला आदि के कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को महाविद्यालय के कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने 20 से 25 वर्षों से कार्य करते हुए जिंदगी के महत्वपूर्ण साल संस्था को समर्पित कर दिए हैं। इसके बाद भी उन्हें समय पर वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। प्रबंध समिति के विवाद के कारण सभी कर्मचारियों के भविष्य पर संकट छा गया है। ईपीएफ, ईएसआई का भुगतान भी लंबे समय से नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वे वेतन आठ से 10 हजार में इस संस्था में कार्य कर रहे हैं। इतने कम वेतन में परिवार का भरण पोषण नहीं होता है। यह राशि भी समय पर नहीं मिल रही है। महाविद्यालय के कर्मचारी हेमचंद जोशी ने कहा कि 22 फरवरी को जिलाधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर वेतनमान दिलाने की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। धरना देने वालों में डॉ. ज्ञान प्रभा प्रधान, कमलापति बलोदी, आशीष, जगदीश चंद्र पांडे, पीएस रावत, पूर्ण सिंह, ओमपाल, विष्णु सिंह, सचिन चौहान, राकेश कुमार, बच्ची राम शर्मा, नवीन कंबोज, ममता, अतुल बहादुर व शुभम सिंह आदि मौजूद थे। उधर, अंतरंग सभा के मंत्री विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने धरनास्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों को वेतन दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed