फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   National Games stadium gate in Haridwar will remain in the name of Vandana Kataria

National Games: हरिद्वार में वंदना कटारिया के नाम पर ही रहेगा स्टेडियम का गेट, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 18 Jan 2025 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 18 Jan 2025 06:53 PM IST
सार

स्टेडियम की खबर प्रकाशित हुई तो प्रशासन ने प्रकरण का संज्ञान लिया। पूर्व में जारी शासनादेश का अवलोकन करते हुए दो दिन के भीतर स्टेडियम के गेट को बदलने का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
National Games stadium gate in Haridwar will remain in the name of Vandana Kataria
वंदना कटारिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में सजाए जा रहे रोशनाबाद स्थित स्टेडियम का नाम ही बदल दिया गया। मुख्य गेट पर जहां हरिद्वार स्पोर्ट्स स्टेडियम लिख दिया गया, वहीं हॉकी की पूर्व कप्तान का नाम अंदर लिखा गया।

विज्ञापन


परिजनों ने इस मामले को लेकर अमर उजाला के समक्ष अपनी बात रखी। शुक्रवार को स्टेडियम की खबर प्रकाशित हुई तो प्रशासन ने प्रकरण का संज्ञान लिया। पूर्व में जारी शासनादेश का अवलोकन करते हुए दो दिन के भीतर स्टेडियम के गेट को बदलने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2021 में तत्कालीन सरकार ने हरिद्वार स्टेडियम का नाम भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान वंदना कटारिया के नाम पर करने का निर्णय लिया था। खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने समारोह आयोजित करते हुए हरिद्वार स्पोटर्स स्टेडियम को वंदना कटारिया स्पोटर्स स्टेडियम रोशनाबाद का नाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड का बढ़ा मान: शूटिंग कोच सुभाष राणा को मिला द्रोणाचार्य अवॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित


इसी बीच जब 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी जिले को मिली तो तमाम सौंदर्यीकरण के बीच स्टेडियम के मुख्य गेट पर हरिद्वार स्पोटर्स स्टेडियम लिख दिया गया। इसको लेकर जहां पूर्व कप्तान वंदना ने आपत्ति जताई थी।

परिवार के सदस्य खेल मंत्री से मिलने जा पहुंचेे। प्रकरण जब जिला प्रशासन के संज्ञान में आया तो जिला क्रीडा अधिकारी ने शासनादेश का अवलोकन करते हुए गेट का फिर से निर्माण करने और स्टेडियम को वंदना कटारिया स्पोटर्स स्टेडियम के तौर पर पहचान देने का आश्वासन परिजनों को दिया। वंदना की बहन हॉकी खिलाड़ी रीना कटारिया, भाई पंकज कटारिया आदि ने इस पर हर्ष जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed