फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand shooting coach Subhash Rana Receive Dronacharya Award President Droupadi murmu Honoured

उत्तराखंड का बढ़ा मान: शूटिंग कोच सुभाष राणा को मिला द्रोणाचार्य अवॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Fri, 17 Jan 2025 08:39 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 Jan 2025 08:39 PM IST
सार

उत्तराखंड में नैनबाग क्षेत्र के चिलामू गांव निवासी सुभाष राणा देश में पैरा शूटिंग टीम के कोच रहे हैं। उन्होंने चार अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand shooting coach Subhash Rana Receive Dronacharya Award President Droupadi murmu Honoured
पैरा शूटिंग कोच सुभाष राणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पैरा शूटिंग कोच सुभाष राणा को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। उन्हें सम्मान मिलने पर प्रदेशभर में खुशी और गर्व की लहर है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्या व अन्य प्रमुख लोगों ने राणा को बधाई दी है।

विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि के निवासी और पैरा शूटिंग कोच सुभाष राणा को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गौरवपूर्ण क्षण हैं। उन्हें ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
विज्ञापन


उत्तराखंड में नैनबाग क्षेत्र के चिलामू गांव निवासी सुभाष राणा देश में पैरा शूटिंग टीम के कोच रहे हैं। उन्होंने चार अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं। साल 1994 में इटली और साल 1998 में स्पेन में हुई विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया। बतौर कोच टोक्यो पैरालंपिक 2020 में शामिल हुई शूटिंग टीम को उन्होंने प्रशिक्षित किया था। इस टीम ने पैरालंपिक में पांच मेडल जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन

UCC Portal: एक साथ 30 हजार एंट्री में भी नहीं अटकेगी वेबसाइट, साइबर सुरक्षा का भी रखा गया पूरा ध्यान

देवभूमि के सपूत सुभाष राणा को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों द्रोणाचार्य अवार्ड मिलने पर हार्दिक बधाई। सुभाष ने देश के पैरा खिलाड़ियों को तराशने में बहुत समर्पण के साथ शानदार काम किया है। विशेष रूप से साल 2020 में टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने पांच पदक देश की झोली में डाले। उन्होंने इस सम्मान को हासिल करके उत्तराखंड के लोगोंं का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
-रेखा आर्या, खेल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed