फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The smuggler escaped leaving behind liquor and bike

Haridwar News: शराब और बाइक छोड़कर फरार हुआ तस्कर

Mon, 20 Apr 2026 04:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
The smuggler escaped leaving behind liquor and bike
पथरी। रानीमाजरा और शाहपुर शीतलाखेड़ा के बीच खेतों के रास्ते अवैध कच्ची शराब की तस्करी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के घेरने की कोशिश की लेकिन आरोपी बाइक और शराब छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को एक व्यक्ति बाइक पर कच्ची शराब लेकर जा रहा था, तभी क्षेत्र के ग्रामीणों को उस पर शक हो गया। ग्रामीणों ने उसे घेरने की कोशिश की। घिरता देख आरोपी घबरा गया और बाइक सहित शराब मौके पर ही छोड़कर खेतों के रास्ते भाग निकला। ग्रामीणों ने उसका काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि 20 लीटर कच्ची शराब कब्जे में लेकर आरोपी की बाइक को सीज कर दिया गया है। अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed