फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The school will open at 9:30 a.m.

सुबह 9:30 बजे ही खुलेंगे स्कूल

Sun, 09 Oct 2016 12:26 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 09 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। जनपद में अभी उमस भरी गर्मी के चलते स्कूल गर्मियों के समय पर खुलने का तर्क शासन ने खारिज कर दिया है। दशहरा की छुट्टियों के बाद अब स्कूल फिर से सुबह 09:30 बजे ही खोलने होंगे। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस बाबत सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


शैक्षिक कैलेंडर के हिसाब से एक अक्तूबर से स्कूलों का समय सुबह सात बजे से 09:30 बजे कर दिया था। लेकिन जिले के सभी शिक्षक संगठनों ने इस पर ऐतराज जताते हुए तर्क दिया था कि मैदानी जनपद होने के कारण यहां अभी उमस भरी गर्मी पड़ रही है। दोपहर डेढ़ बजे तक स्कूल में रुकने पर दोपहर की धूप में मुश्किल होता है। लिहाजा अभी कुछ दिन और स्कूलों का समय सुबह सात बजे रखा जाए। विभाग ने संगठनों के प्रार्थना पत्र सहित फाइल जिलाधिकारी के पास भेजी थी। जिलाधिकारी की अनापत्ति मिलने के बाद स्कूलों का समय फिर से सात बजे कर दिया था। इसके साथ ही विभाग ने शासन को भी इस बाबत पत्र भेजा था। शासन ने अब जनपद में गर्म मौसम के तर्क को खारिज करते हुए शैक्षिक कैलेंडर के मुताबिक स्कूल खोलने के निर्देश विभाग को जारी किए हैं। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. पुष्पा रानी वर्मा की ओर से अब नए निर्देश जारी किए गए हैं। प्रभारी सीईओ डा. वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश के मुताबिक 10 अक्तूबर से जनपद के समस्त सरकारी स्कूल अब 09:30 बजे खोलने के निर्देश दे दिए गए हैं। दशहरा और मोहर्रम की छुट्टियों के बाद स्कूल 09:30 बजे खुलेंगे। निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी स्कूलों को जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


समय को लेकर बना हुआ था संशय
एक अक्तूबर को समय बदलने के बाद दोबारा पिछला समय लागू होने के बाद जिले के स्कूलों में समय को लेकर संशय बना हुआ था। कई स्कूल अब भी अलग-अलग समय पर खुल रहे थे। विभाग की तरफ से सभी स्कूलों में लिखित निर्देश न पहुंचने के कारण भी ऐसा हुआ। शासन की सख्ती और विभाग के कड़े रुख के बाद अब उम्मीद है कि जनपद में स्कूलों के समय को लेकर एकरूपता आ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed