फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The saints of Taponidhi Shri Panchayati Akhara Niranjani

Haridwar News: प्रयागराज कुंभ मेले के लिए रवाना हुए निरंजनी अखाड़े के संत

Sat, 21 Dec 2024 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
The saints of Taponidhi Shri Panchayati Akhara Niranjani
Iअखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया रवानाI
विज्ञापन


तपोनिधि श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के संत शुक्रवार को प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुए। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी ने गंगा मैया के जयकार के साथ संतों को रेलवे स्टेशन पहुंचाया। गाजे बाजे के साथ निकली जमात ट्रेन से प्रयागराज के लिए रवाना हुई।



निरंजनी अखाड़े से ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा में शामिल संत प्रयागराज रवाना होने से पूर्व मां गंगा और अखाड़े के ईष्टदेव भगवान कार्तिकेय की पूजा अर्चना किए। उन्होंने प्रयागराज कुंभ मेला सकुशल संपन्न होने की कामना की। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि समुद्र मंथन में निकले अमृत कलश से पृथ्वी पर चार स्थानों हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन में अमृत की बूंदे गिरी थीं। इन चारों स्थानों पर बारी-बारी से कुंभ मेले का आयोजन होता है।
विज्ञापन


श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि महाकुंभ मेला अखाड़ों का सबसे बड़ा पर्व है। सभी तेरह अखाड़े महाकुंभ में शामिल होते हैं। महाकुंभ में लगने वाले अखाड़ों के शिविरों से प्रसारित होने वाले संत महापुरुषों के उपदेशों से पूरी दुनिया को मार्गदर्शन मिलता है। सनातन धर्म संस्कृति का पूरे विश्व में प्रसार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने बताया कि 30 दिसंबर को प्रयागराज में संत महापुरुषों के सानिध्य में अखाड़े की धर्म ध्वजा स्थापित की जाएगी। 4 जनवरी 2025 को शोभायात्रा नगर भम्रण के लिए निकलेगी और छावनी प्रवेश होगा।


इस अवसर पर श्रीमहंत नरेश गिरी, श्रीमहंत शिव वन, स्वामी रविपुरी, स्वामी राजगिरी, स्वामी आलोक गिरी, दिगंबर नीलकंठ गिरी, दिगंबर राकेश गिरी, दिगंबर राधेश्याम पुरी, दिगंबर राजेंद्र भारती, दिगंबर रामसेवक सहित हजारों की संख्या में अखाड़े के संत रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed