{"_id":"d5a719c4d37350afa55bfe3f26e1adbe","slug":"the-saint-mahendra-cremated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचतत्व में विलीन हुए संत महेंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचतत्व में विलीन हुए संत महेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। जाने-माने संत निर्मल अखाड़े के मुखिया संत महेंद्र सिंह का सोमवार को कनखल श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके शिष्य संत जगजीत सिंह ने चिता को मुखाग्नि प्रदान की। निर्मल संतपुरा से श्मशान घाट तक निकाली गई अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा।
विज्ञापन
रविवार को संत महेंद्र सिंह का निधन हो गया था। उनकी पार्थिव देह संतपुरा में रातभर जन दर्शनार्थ रखी गई थी। दिवंगत संत महेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए निर्मल अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह वेदांताचार्य ने कहा कि महेंद्र सिंह के रूप में निर्मल संप्रदाय का एक महान स्तंभ ढह गया है। उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। श्रीमहंत बलवंत सिंह ने कहा कि उनका जाना संत जगत के लिए एक अभाव है। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि व्यवहार कुशलता के बारे में संत महेंद्र सिंह का कोई सानी नहीं था। सीएम के ओएसडी पुरुषोत्तम शर्मा ने उनके जीवनदर्शन और कार्यों को याद किया। महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद ने कहा कि उनमें भावनाओं को समुद्र भरा हुआ था। जगद्गुरु हंसदेवाचार्य ने कहा कि उनका जीवन पूरे समाज को समर्पित था। कनखल के कई मार्गों पर खड़े लोगों ने रास्ते में श्रद्धांजलि प्रदान की। जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने शासन की ओर से पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
इनसेट
अंतिम यात्रा में यह रहे उपस्थित
हरिद्वार। अंतिम यात्रा में स्वामी हंसदेवाचार्य, आचार्य बालकृष्ण, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, ऋषिश्वरानंद, सतपाल ब्रह्मचारी, महंत रंजय सिंह, बीबी विनिंद्र कौर, धीरेंद्र पुरी, मोहनदास, जगतार मुनि, सुरेंद्र मुनि, कपिल मुनि, श्यामसुंदर शास्त्री, रामानंद पुरी, राजेंद्र गिरी, विधायक मदन कौशिक, विधायक यतीश्वरानंद, अम्बरीश कुमार, मेयर मनोज गर्ग, डॉ. संजय पालीवाल, डॉ. विष्णुदत्त राकेश, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की ओर से उनके प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, डॉ. संतोष चौहान आदि उपस्थित रहे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सायंकाल निर्मल संतपुरा पहुंचकर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राव आफाक अली ने पार्थिव देह पर शॉल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन