{"_id":"57a8cf814f1c1b1562ee48dd","slug":"the-revelations-of-loot-up-teams","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के खुलासे को यूपी गई टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के खुलासे को यूपी गई टीमें
ब्यूरो अमर उजाला हरिद्वार
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हीं स्थानीय स्तर पर भी एक टीम परिवार से जुड़े लोगों की कुंडली खंगालने में जुटी है। इसके साथ ही सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है।
हरिलोक कालोनी में रविवार दोपहर बिजली कर्मचारी बनकर आए बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी सूफी गुलजार के परिवार को बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया था। चाकू की नोक पर बदमाश घर से लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। साथ ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्डडिस्क भी बदमाश अपने साथ ले गए। हालांकि पड़ोस के एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हो गए। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने बदमाशों के हुलिये का खाका खींचा है। जिसके आधार पर दो अलग अलग टीमें संदिग्धों की तलाश में सहारनपुर और मुजफ्फरनगर भेजी गई हैं। सोमवार को एक टीम सूफी गुलजार के घर पहुंची। टीम ने घर में काम करने वाले, आने- जाने वालों और रिश्तेदारों व परिचितों की जानकारी जुटाई।
पुलिस खुलासे को लेकर आश्वस्त
एसएसआई कमल मोहन भंडारी और बाजार चौकी प्रभारी वीरेंद्र नेगी ने सूफी की पत्नी गुडिय़ा बेगम से बदमाशों के हुलिये के संबंध में पूछताछ की। एसओजी की एक टीम संदिग्ध मोबाइल नंबरों के तार ढूंढने में लगी है। कुछ संदिग्ध बातें पकड़ में आने से पुलिस खुलासे को लेकर आश्वस्त भी दिख रही है। वहीं कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि लूट के संदिग्धों की हर संभावित जगहों पर तलाश की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
लूट से पहले भी घर में आए थे बदमाश
बदमाशों ने दोपहर करीब एक बजे लूट को अंजाम दिया। पड़ताल में सामने आया है कि बदमाश सुबह भी बिजली के उपकरण चेक करने घर आए थे। तब घर मे सहारनपुर से मेहमान आए हुए थे। खुद को बिजली कर्मचारी बताने वाले बदमाश फिर आने की बात कहकर चले गए थे। दोपहर में मेहमानों के निकलने के आधा घंटे बाद ही बदमाश दोबारा लूट के लिए पहुंचे। इससे ये भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले प्रयास के बाद बदमाश कालोनी में ही छिपे रहे होंगे।
विज्ञापन
घर में पहले भी हुई थी चोरी
परिजनों ने बताया कि घर में साल भर पहले भी चोरी हुई थी। उस दौरान परिवार बाहर गया हुआ था। चोरी करने वाले आरोपी उस समय घर के सीसीटीवी में कैद हो गए थे। इस बार लूट करने वाले बदमाश सीसीटीवी की हार्डडिस्क अपने साथ ले गए। पुलिस दोनों घटनों की कड़ी ढूंढने का प्रयास भी कर रही है।