फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The principal suspended

प्रधानाध्यापिका को किया निलम्बित

Thu, 19 May 2016 12:03 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Thu, 19 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितता पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने प्राथमिक विद्यालय रावली महदूद-दो  की प्रधानाध्यापिका संगीता सिंह को निलंबित कर दिया है। विद्यालय में मिड-डे मिल,  निर्माण कार्यों के लिए जारी बजट का सही उपयोग न किए जाने सहित अन्य कई अनियमितता पाई गई। प्रधानाध्यापिका संगीता सिंह को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय बहादराबाद में अटैच कर दिया है। आरोपों की जांच उप शिक्षा अधिकारी बहादराबाद को सौंपी गई है।

विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक रामेंद्र कुशवाहा ने टीम के साथ 13 मई को प्राथमिक विद्यालय रावली महदूद-दो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भोजन की व्यवस्था अनियमितता पाई गई। खाने की गुणवत्ता बेहद खराब थी। मानकों के अनुसार खाना नहीं बनाया जा रहा था। छोले के नाम पर मात्र आलू के टुकड़े, मुट्ठी भर चने मिले। जिसमें चावल का पानी डाला गया था। विद्यालय में पंजीकृत 750 छात्रों के सापेक्ष में उपस्थित मिले 535 बच्चों के अनुसार 100 ग्राम प्रति छात्र के हिसाब से 54 किलोग्राम चावल पकाया जाना था, लेकिन निरीक्षण में पाया गया कि कुल 30 किलो ही चावल पकाया गया। जिसमें एक ही दिन में 25 किलो चावल और उसकी कुकिंग कीमत को हजम कराने का मामला सामने आया। इसके अलावा एक शिक्षिका किरण का बिना तिथि अंकित किए अवकाश प्रार्थना पत्र स्वीकार होना मिला। आपदा राहत के तहत निर्माण कार्य कि लिए 11 लाख 18 हजार और एसएसए द्वारा 6 लाख 40 हजार जारी किए गए। इस धनराशि से होने वाले कार्यों में प्रथम दृष्टया भारी धांधली पाई गई है। रामेंद्र कुशवाहा ने बताया कि विद्यालय में भारी अनियमितता सामने आने पर प्रधानाध्यापिका संगीता सिंह को निलंबित कर मामले की जांच उपशिक्षा अधिकारी को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed